Speed Saver Offer!
10% Upto Rs.200/- Off!  Use Promocode: SPEEDSAVE
LIMIT one order per customer!
| +91-8088-090-090
(Mon - Sat | 10 AM - 7 PM)
Ad

भारत की १0 प्रधान टायर कंपनियाँ – उच्चतम टायर ब्राँड २0२५

भारत की १0 प्रधान टायर कंपनियाँ - उच्चतम टायर ब्राँड २0२५

 

  • इस लेख में आप भारत की १० मुख्य टायर कंपनियोंके बारे में जानेंगे, कि ये कंपनियाँ  किस प्रकार के टायर बनाती हैं, और वे टायर (tyre) किन वाहनों में इस्तेमाल होते हैं l भारतीय मोटर वाहन उद्योग पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा हैं l

 

  • इसके साथ ही श्रेष्ठ टायरों की मांग भी बढ़ रही है इसीलिए भारतीय बाजार में कई टायर कंपनियाँ काम कर रही हैं जो ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विविध प्रकार के टायरों का उत्पादन कर रही हैं l

 

  • इन कंपनियों में MRF, CEAT, APPOLO और JK TYRE जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं । यह लेख हर कंपनी की ताकत तथा उनके मुख्य उत्पादों पर प्रकाश डालता है।  अगर आप अपनी कार, बाइक या अन्य वाहनों के लिए टायर ढूंढ रहे हैं तो यह लेख आपको भारत की सर्वश्रेष्ठ टायर बनाने वाली कंपनियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देगा, जिससे आपको अपने वाहन के लिए उपयुक्त टायर चुनने में मदद मिलेगी।

 

  • MRF Limited (एम.आर.एफ लिमिटेड): –

  • यदि आप भारत देश में टायरों के सबसे बड़े उत्पादक या निर्माता की खोज कर रहे हैं, तो वह एम.आर.एफ है, जो मद्रास रबड़ फैक्ट्री (Madras Rubber Factory ) का सूक्ष्म रूप हैं।

 

  • वर्ष १९४० के दशक के मध्य में चेन्नई में एक गुब्बारा फैक्ट्री के रूप में जो शुरू हुआ था, एम.आर.एफ ने निश्चय ही एक लंबा सफर तय किया हैं l यह ब्रांड भारत बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाना जाता है। इन टायरों की 65 देशों में उपस्थिति है।  एम.आर.एफ भारत में ८ अलग-अलग कारखाने है।  जैसे गोवा, अंकेनपल्ली, मेडक, अरकोनम, त्रिची, तिरुवोट्टियूर, कोट्टायम, पुडुचेरी और तिरुचिरापल्ली ।  संग्रह (पोर्टफोलियो) के संदर्भ में MRF केवल यात्री वाहनों और मोटर साइकिलों के लिए ही नहीं बल्कि ट्रकों और बसों,  कृषि मशीनरी, OTR वाहनों और LCV और SCV पिकअप, थ्री-व्हीलर आदि के लिए भी टायर बनाता और बेचता है।

 

  • यह आमतौर पर टायरों की भिन्नता से फैले हुए ब्रांड के रूप में देखा जाता है। वर्तमान रेंज में प्रारंभिक स्तर से लेकर उच्च प्रदर्शन और लग्जरी कार रेडियल तक सब कुछ शामिल है।  एम.आर.एफ को अतीत में वाहन विशिष्ट टायर बनाने के लिए भी जिम्मा दिया गया है, जबकि बहुत सारे ब्रांड इसे संभालने में असमर्थ हैं । यह ब्रांड आज के समय में बिक्री में नंबर १ पर है।  लेकिन भारतीय बाजार में, इसे अपोलो ने दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है।  इसका स्थान टायर ब्रांड के रूप में अभी भी आगे है ।  इसकी स्थिति को और मजबूत करते हुए वर्ष २०२४-२५ के बिक्री आंकड़े हैं : कंपनी ने २७,000  करोड़ रुपए से ज्यादा बिक्री दर्ज की हैं, जिससे १७,00 करोड़ रुपए का कुल लाभ (कराधान के बाद) हुआ

 

“एम.आर.एफ टायर ऑनलाईन खरीदें”

 

  • Apollo Tyres (अपोलो टायर्स) : –

  • आप २0२४ – २0२५ के आँकड़ों (Data) को देखें, तो अपोलो CV क्षेत्र में अपनी सर्वोच्च क्षमता के अलावा, OE सेगमेंट में सबसे ठोस प्रदर्शन करने वाला रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि अपोलो सभी श्रेणियों में नए वाहनों पर मूल फिटमेंट के रूप में देश में सबसे अधिक मात्रा में टायर बेचता है। अपोलो टायर्स ने अपना काम काज १९७२ में शुरू किया। तब से लगातार उच्च श्रेणी के टायर बनाने में लगा हुआ है। इसका १00  से अधिक देशों में व्यवसाय है। भारत में चेन्नई, पेराम्बरा, लिंबडा, कलामासेरी तथा विदेश में हंगरी, नीदरलैंड्स में भी  निर्माण सुविधायें हैं।  भारत और यूरोप में R & D केंद्र भी हैं।  ये कंपनी Apollo, Vredestein, Kaizen और  Regal नाम से कई प्रकार के वाहनों के लिए टायर बनाती है।

 

  • अपोलो के टायर्स बजट अनुकूल होते हैं। लेकिन यह उच्चकोटि के रेडियल टायर्स भी बनती है।  वर्ष २0२४-२0२५  में अपोलो टायर्स ने २५,000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की बिक्री की है।

 

“सभी प्रकार के अपोलो टायर्स ऑनलाईन खरीदें”

 

  • Bridgestone Tyres (ब्रिजस्टोन टायर्स) : –

  • ब्रिजस्टोन सन १९९६ से भारत के बाजार में एक प्रसिद्ध ब्रांड है। अपने देश में इन टायरों की गुणवत्ता और प्रशंसक समूह के कारण, इन सभी वर्षों में सबसे उत्तम ब्रांड की स्थिति में आता है। ब्रिजस्टोन, यात्री टायर और एस. यू. वी. (SUV) टायर बेचता है और व्यवसायिक बैनर के तहत ब्रिजस्टोन ट्रकों और बसों के लिए भी टायर बेचता है।

 

  • ब्रिजस्टोन अब और आगे बढ़ने के विचार से स्मार्ट टायर बनाकर भी बेचना चाहता है । ये विशेष रूप से फ्लीट (ऑपरेटरों) चालकों के लिए मदद‌गार होंगे। एक स्ट्रेन सेंसर का उपयोग करके, वे टायर के विभिन्न पहलुओं की दूरस्थ रूप से जाँच कर सकेंगे जैसे कि वायु का दबाव, भार, और घिसाव। भारत में ब्रिजस्टोन के करीब ३000 डीलर्स हैं और कंपनी की दो फैक्टरियां हैं पीतमपुर और चाकन में। उनके पास कई बजट के टायर उपलब्ध हैं और आपको काफी उचित कीमतों पर विश्वस्तरीय टायरों का चयन मिलता है। हाल ही में कंपनी ने ३५0 करोड़ रुपये की लागत की घोषणा की है जो यात्री कार टायरों के उत्पादन को २0,000 टायर प्रतिदिन बढ़ा सकेगा।

 

  • Ceat Tyres (सीएट टायर्स) : –

  • इसकी लोक‌प्रियता से पता लगता है कि ये एक भारत का ब्रांड है, जबकि यह भारत में पैदा नहीं हुआ था। वर्षों से इस टायर ने प्रचलित मूल्य और अपनी पेशकशों को भी सफल किया है। यह आर पी जी ग्रुप (RPG GROUP ) का एक अंश है। सिएट टायर्स सन १९५८ से मौजूद है और वर्तमान में यात्री वाहनों, दोपहिया वाहनों, एस. यू. वी. और पिकअप, कृषि, अर्थ-मूवर्स / उत्पादन और औधोगिक वाहनों के लिये टायर प्रदान करता है।

 

  • वर्तमान में कंपनी प्रति वर्ष 15 मिलियन (मतलब 1 करोड़ 50 लाख) से अधिक टायर बनाती है।। सिएट की विश्वव्यापी स्तर पर लगभग १३० देशों में उपस्थिति है और इसका मुख्यालय मुंबई में है। भारत में ये टायर अंबरनाथ, भांडुप, नागपुर, नासिक, हलोल (गुजरात) और चेन्नई में विभिन्न संयंत्रों में बनाए जाते हैं। सिएट कंपनी के पूरे देश में ४,५00  से अधिक डीलर्स हैं। यह OE सेगमेंट में एक सामान्य ब्रांड है। वर्ष २0२४ – २0२५ के दौरान, सिएट ने १३,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की है, जिसके परिणाम स्वरूप ४00 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई।

 

” सीएट टायर ऑनलाईन खरीदें “

 

  • Goodyear Tyre and Rubber Comapny (गुडइयर टायर एंड रबर कंपनी) : –

  • गुडईयर टायर एक भारत देश का ब्रांड नहीं है, लेकिन इसका निर्माण १९६० के दशक से हुआ हैं। विश्व स्तर पर, इसकी २१ देशों में शखाएँ फैली हुई हैं। गुडइयर इंडिया अपने टायरों का निर्माण औरंगाबाद और वल्लभगढ़ में करता है। इसके उत्पादन में यात्री कारों के साथ-साथ कृषि के लिए भी टायर शामिल हैं। गुडईयर टायर का उपयोग OE और प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) दोनों टायरों के रूप में किया जाता है। गुडईयर कंपनी के टायरों में वाजिब किमत के टायर, उच्च कोटि के रेडियल टायर और कच्चे – पक्के रास्तों पर चलने लायक ऑफरोड टायर (off-road tyre) शामिल हैं। गुडईयर इंडिया यह जानता है कि भारतीय ग्राहक की पसंद क्या है और ग्राहक क्या चाहता है,  इसके अनुसार गुडईयर अपने टायर बेचता है।  वर्ष २0२४ -२0२५  में गुडईयर इंडिया ने लगभग २,५00  करोड़ रूपयों के टायरों की बिक्री की और ४६ करोड़ से अधिक रुपये का लाभ (कराधान के बाद) कमाया।

 

” गुडईयर टायर ऑनलाईन खरीदें “

 

  • TVS Srichakra -Eurogrip Tyres, (टी.वी.एस. श्रीचक्र – यूरोग्रिप टायर्स) : –

  • यूरोग्रिप टायर्स, टी.वी.एस. श्रीचक्र कंपनी का एक ब्रांड है, जो कि १९८२ में बनना शुरू हुआ था। भारत में इस कंपनी के लगभग २0,000 डीलर हैं और ७0 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है। इनकी दो फैक्टरियां हैं मदुरई (तमिल नाडु) और रुद्रपुर ( उत्तराखंड) में।

 

  • यह टायर बाजार में OEM और आफ्टर मार्केट दोनों दिशा में उपस्थित है। उत्पादों की रेंज में दो और तीन पहिया टायर, कृषि और उपकरण टायर आदि, विशेषज्ञ उपयोग वाले टायर जैसे औद्योगिक, न्यूमेटिक, स्किड-स्टीयर, बहुउद्देश्यीय और फ्लोटेशन टायर शामिल हैं। यूरोग्रिप मोटर साइकिल टायरों में विशेषज्ञता रखता है और इसमें पैसेंजर टायर से लेकर ऑफ रोड और उच्च प्रदर्शन वाले टायर सब कुछ सम्मिलित हैं। वर्ष  २0२४ से २0२५  में, TVS ने ३,२00  करोड़ रुपये की बिक्री और ३४ करोड़ से अधिक रुपये का लाभ कर (टैक्स) के बाद दर्ज किया।.

 

“यूरोग्रीप टायर ऑनलाईन जरूर खरीदें”

 

  • JK Tyres and Industries (जे.के. टायर्स एंड इंडस्ट्रिज) : –

  • भारतीय मोटरस्पोर्टस के मैदान में, एम.आर.एफ के साथ, और नामों में से एक जे.के. टायर्स है। विश्व में ये टायर की कंपनी १00 वें स्थान पर है। OEM, और आफ्टर मार्केट दोनों भागो में है। इनके कारखाने मैसूर में ३, बानमोर में १, कांकरोली में १ ,चेन्नई में १, और हरिद्वार में ३ हैं।  इसके ५000 डीलर्स और 5,000 व्यक्तिगत ब्रांड दुकानें द्वारा समर्पित हैं।  जे.के. टायर यात्री कर टायर, मोटर साइकिल / स्कूटर टायर, व्यापारिक टायर, फार्म टायर, ऑफरोड टायर, तीन पहिया टायर, और रिट्रेड भी बेचता हैं।

 

  • सन १९७७ में जे.के. टायर ने अपना पहला रेडियल लांच किया। उस समय यह असामान्य टायर की उपलब्धि थी। यह रेंज बजट सजग ओर है, लेकिन प्रीमियम कारों के लिए भी बना है। जे.के. टायर के पास खुद का एक स्मार्ट टायर भी है जो सेंसर से लैस आता है, जो टायर के स्वास्थ्य की निगरानी करता है। २0२४ -२0२५ में जे.के. टायर ने १४,६३२ करोड़ रुपये की बिक्री से 5४२.३१ करोड़ रुपये का लाभ कर (टैक्स) के बाद हासिल किया।

 

“जे.के. टायर ऑनलाईन खरीदें”

 

  • Yokohama Tyres (योकोहामा) : –

  • सं १९१७ में, योकोहामा रबर कंपनी लिमिटेड की स्थापना जापान में हुई थी। टायर का निर्माण करते हुए योकोहामा को एक सदी से ज़्यादा हो चुका है, जिसके कारन से यह विश्व का एक नामचीन टायर ब्रांड कहलाया जाता है। योकोहामा ने वर्ष 2007 में भारत में योकोहामा इंडिया प्रा. लि. की स्थापना की, जिससे जापानी इंजीनियरिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी को भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लाया गया।
  • योकोहामा टायर परफॉरमेंस, सुरक्षा और टिकाऊपन के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।गाडी चलाने  वालों के अनुभव बताते हैं कि योकोहामा टायर इस्तेमाल करते ही उनके ड्राइविंग एक्सपीरियंस में भारी बढ़ोतरी हुई है । योकोहामा के पोर्टफोलियो में Advan, BluEarth, Earth-1 Max, Geolandar और S.drive जैसे विश्व स्तर पर प्रसिद्ध ब्रांड शामिल हैं। इनकी कीमतें ₹3,800 से लेकर ₹67,000 तक हैं, जो रोज़मर्रा की कारों से लेकर हाई-परफॉर्मेंस वाहनों, एस.यू. वी. और लक्ज़री कारों तक सभी के लिए पर्याप्त हैं ।

 

  • योकोहामा ने अलायंस टायर ग्रुप का अधिग्रहण करने के बाद ऑफ-हाईवे टायर सेगमेंट में भी अपनी उपस्थिति दर्ज की है। भारत में योकोहामा ने खुद को एक विश्वसनीय और प्रीमियम टायर ब्रांड के रूप में स्थापित किया है।

 

 

” योकोहामा टायर् ऑनलाईन खरीदें”

 

  • Continental tyres (कॉन्टिनेंटल टायर्स) : –

  • कॉन्टिनेंटल टायर्स, एक जर्मनी आधारित टायर बनाता है, जो भारत में विभिन्न कारों में पाया जाता हैं। ये कंपनी १८७१ में बनी थी और तब से ये कंपनी उच्च गुणोंवाले टायरों का निर्माण कर रही है।  भारत में कॉन्टिनेंटल का कारखाना मोदीपुरम में है।  विश्व स्तर पर कॉन्टिनेंटल टायर्स १२ देशों में पाए जाते हैं, ऑटोमोटिव प्रोधौगिक कॉन्टिनेंटल कंपनी ( जिसका टायर डिवीजन एक हिस्सा है) ५0 वर्षों से मौजूद हैं।  इसने २0१८ में क्षमता बढ़ाने के लिए भारत में एक बड़े निवेश की घोषणा की।  भारत को मिलाकर इसकी १३ फ़ैक्टरियाँ हैं और जर्मनी में मुख्यालय हैं।

 

  • कॉन्टिनेंटल टायरों की भारत में हैचबैक और सैलून, एस.यू.वी. और हाई एन्ड कारों के लिए निर्माण करते हैं। कॉन्टिनेंटल टायर्स का कॉन्टि स्पोर्ट सबसे मान्य और प्रतिष्ठित टायरों में एक है।

 

“कॉन्टिनेंटल टायर ऑनलाईन खरीदें”

 

  • Michelin Tyres (मिशेलिन टायर्स) : –

  • शायद हमने मिशेलिन कंपनी के शुभसूचक टायरमैन बिबेंडम (Bibendum) को देखा हैं। इस कंपनी के उत्पाद भी उतने ही प्यारे हैं, कंपनी का मुख्यालय फ्रांस में है, लेकिन यह ११७ देशों में अपने टायर वितरण करती है। इसका R & D केंद्र हरियाणा में है। यह कंपनी चेन्नई में ट्रकों और बसों के लिए भी टायर बनाती है और बाकी टायर आयात करती है। यात्री वाहनों के लिए ऊर्जा कुशल और सवारियों के लिए आरामदेह टायर बनाती है। एस.यू.वी. के लिए और ऑफ द रोड टायर और उत्साही ग्राहकों के लिए उच्च कोटि के टायर प्रदान करती है। हाई एंड मोटरसाइकिलों के लिए विशिष्ट टायर भी बेचती है।

 

“मिशेलिन टायर ऑनलाईन खरीदें”

 

 

प्रश्नोत्तर :

प्रश्न १  – भारत में सबसे बड़ी १० टायर कंपनियाँ कौन सी है?

उत्तर  – भारत में सबसे बड़ी १० टायर कंपनियाँ एम. आर. एफ. (MRF), अपोलो (Apollo), ब्रिजस्टोन (Bridgestone), सिएट (CEAT), गुडईयर (Goodyear), टी.वी.एस. श्रीचक्र – यूरोग्रिप टायर्स (TVS Srichakra -Eurogrip Tyres) , जे. के टायर (JK  TYRE), योकोहामा (Yokohama), कॉन्टिनेंटल (Continental) और मिशेलिन (Michelin) हैं।

 

प्रश्न २  – ये कंपनियाँ किस प्रकार के टायर प्रदान करती हैं?

उत्तर  – ये कंपनियाँ विभिन्न प्रकार के माल वाहन, कार, बाईक, के लिए विविध किस्म के टायर प्रदान करती हैं। ये विभिन्न जगहों और मौसम की स्थिति के लिए भी टायर प्रदान करती हैं।

 

प्रश्न ३  – कौन सी टायर कंपनी सबसे अच्छी है?

उत्तर  – यह हर व्यक्ति की पसंद और जरूरतों पर निर्भर करता है। हर कंपनी की अपनी विशेषताएँ हैं। हर व्यक्ति को अपनी आवश्यकतानुसार, टायर की गुणवत्ता और कीमत को ध्यान में रखकर निर्णय लेना पड़ता है।

 

प्रश्न ४ – कौन सी टायर कंपनी माल गाड़ी के वाहनों के लिए सबसे अच्छे टायर प्रदान करती है।

उत्तर – जे. के. टायर मालगाड़ी के वाहनों के लिए अत्यधिक पसंद किया जाता है, ये टायर ज्यादा समय तक चलते हैं, और अपनी क्षमता के लिए सभी दायरों में उच्च कोटि का माना जाता है।

 

प्रश्न ५ –  क्या इन कंपनियों के टायर महंगे होते हैं?

उत्तर  – टायरों की कीमत उनके ब्रांड, आकार, और टायर के प्रकार के आधार पर भिन्न हो सकती हैं। इनमें से कुछ कंपनियाँ उच्च कोटि के टायर ऊँची कीमत पर प्रदान करती हैं।

 

प्रश्न ६- इन  कंपनियों के टायर मैं कहाँ से खरीद सकता हूँ ?

उत्तर – आपकी सभी टायर की आवश्यकताओं के लिए एक ही वन-स्टॉप शाप है- Tyremarket.com.

इन सभी कंपनियों के टायरों का एक विशाल चयन सही कीमत पर केवल Tyremarket.com पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *