| +91-8088-090-090
(Mon - Sat | 10 AM - 7 PM)
Ad

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के लिए सुझाए गए उत्तम टायर|

Meteor 350 Best Tyres: 100/90 R19 & 140/70 R17 Price Guide Hindi

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 मोटरसाइकिल एक विशिष्ट क्रूज़र स्टाइल, बेहतरीन चेसिस, आरामदायक राइडिंग पोजीशन, उन्नत सस्पेंशन, दमदार पावर और प्रीमियम बिल्ड कंपोनेंट्स के साथ आती है। जो कि इसकी सवारी को एक अच्छा अनुभव देती है। मेटियोर 350 के लिए उपयुक्त टायर इसके प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

इस लेख में हम रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के टायरों के बारे में विस्तार से जानेंगे, इसके लिए सबसे उत्तम ब्रांड के टायर (tyres)और उनकी विशेषताए, कीमतें और अंत में आपके लिए सबसे उत्तम टायर कौनसा होगा, इसकी हम चर्चा करेंगे ।

 

  • रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के टायर का निरीक्षण ।

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के फ्रन्ट टायर में 19 इंच के कास्ट अलॉय व्हील्स लगे हैं, जिन पर 100/90 R19 टायर लगे हैं । वहीं रियर में 17 इंच के कास्ट अलॉय व्हील्स लगे हैं, जिन पर 140/70 R17 टायर फिट किए गए हैं ।

 

आगे व्हील में 300 मि.मी. डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में 270 मि.मी. रोटर दिया गया है । रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के लिए कई टॉप ब्रांडस के टायर उपलब्ध हैं, इनमे राल्को सबसे किफायती टायर हैं जबकि अन्य ब्रांड थोड़े महंगे  हैं ।

 

रॉयल एनफील्ड मॉडेल फ्रन्ट (अगला) टायर रियर (पिछला) टायर टायर का प्रकार पहियों का प्रकार
ओरोरा, फायरबॉल, स्टेलर और सुपरनोवा 100/90 R19 140/70 R17 ट्यूबलेस कास्ट अलॉय व्हील्स

 

 

  • रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 मोटरसाइकिल – विशेषताएं और तकनीकी जानकारी ।

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350, थंडरबर्ड 350X की जगह लेती है और रॉयल एनफील्ड के बिल्कुल नए J प्लेटफॉर्म पर बनी है। इस मोटरसाइकिल में 349 सीसी का BS6 इंजन लगा है, जो 20.2 बीएचपी की शक्ति और 27 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। नई रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 का डिज़ाइन थंडरबर्ड 350X से प्रेरित है और यह नई होंडा H’ness CB 350, बेनेली इम्पीरियल 400 और जावा स्टैंडर्ड जैसी मोटरसाइकिलों को टक्कर देती है। रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 में एलईडी डीआरएल के साथ गोलाकार हेडलाइट, मूंगफली के आकार का फ्यूल टैंक, घुमावदार रियर फेंडर, एलईडी टेललाइट, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम, डुअल-चैनल एबीएस, बेहतर बिल्ड क्वालिटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं हैं। साथ ही, इस रेट्रो बाइक में कस्टमाइजेशन के कई विकल्प मौजूद हैं, जिनमें आठ इंजन गार्ड डिजाइन, आठ अलग-अलग वैध एग्जॉस्ट, छह सीटें, दो अलग-अलग विंडस्क्रीन, कई सीट कवर और कई रंग विकल्प शामिल हैं।

 

ओडोमीटर डिजिटल
स्टार्ट करने की प्रक्रिया इलेक्ट्रिक स्टार्ट
हेडलाइट स्वचालित हेडलाइट (ए.एच.ओ)
स्पीडोमीटर एनालॉग
ए.बी.एस हाँ
सीट स्टेप-अप सीट/स्प्लिट सीट
रंगों में उपलब्ध (कलर ऑप्शन) स्टेलर ब्लैक, स्टेलर ब्लू, फायरबॉल रेड, फायरबॉल येलो, सुपरनोवा ब्लू, सुपरनोवा ब्राउन, स्टेलर रेड

 

  • रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के लिए सर्वश्रेष्ठ टायर

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के सभी वेरिएंट में आगे 100/90 R19 और पीछे (रियर) 140/70 R17 का टायर लगा होता है। रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के टायरों की कीमत, टायर प्रकार, मुख्य विशेषताएं, ब्रांड और उपलब्ध वारंटी विकल्पों जैसी जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

 

टायर ब्रांड टायर साइज़ टायर पोज़िशन टायर प्रकार मुख्य विशेषता टायर की कीमत (रु.) गारंटी
राल्को स्पीड ब्लास्टर 100/90 आर 19 फ्रंट ट्यूबलेस टायरों में ‘ड्यूल कंपाउंड’ (Dual Compound) तकनीक का उपयोग टायर की परफॉर्मेंस और लाइफ को बढ़ाने के लिए  । 2,236 3 वर्ष
राइज़ टूअर 30-1 100/90 आर 19 फ्रंट ट्यूबलेस शोल्डर पर एंगुलर ब्लॉक (किनारे पर मोड़ (corners) पर बाइक को संतुलित और स्थिर रखना ) 3,217
राइज़ ट्रेल आर 50-1 100/90 आर 19 फ्रंट ट्यूबलेस सड़क और ऑफ-रोड ट्रेल्स दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए परफॉर्मेंस टायर । 3,523 6 वर्ष
यूरोग्रिप ट्रेल हाउंड एससीआर 100/90 आर 19 फ्रंट ट्यूबलेस सूखी और गीली सड़कों पर बेहतरीन ग्रिप । 4,261 6 वर्ष
यूरोग्रिप ट्रेल हाउंड एस सी आर 140/70 आर17 रियर ट्यूबलेस मोटे ट्रेड ब्लॉक और ऑफ-रोड डिज़ाइन । 2,006 3 वर्ष
अपोलो ट्रैम्पलर एस टी 140/70 आर 17 रियर ट्यूबलेस सूखी और गीली सड़कों पर बेहतरीन ग्रिप और बेहतर माइलेज । 2,726 6 वर्ष
मिशेलिन सिटी एक्स्ट्रा 140/70 आर 17 रियर ट्यूबलेस नायलॉन कंस्ट्रक्शन ( यह डिज़ाइन टायर को भारी भार उठाने की क्षमता, बेहतरीन झटके सहने की शक्ति (ऊर्जा अवशोषण) और कम लागत देता है) 3,770 5 वर्ष
अपोलो अल्फा एच1 140/70 आर 17 रियर ट्यूबलेस सूखी और गीली सड़कों पर बेहतरीन ग्रिप और बेहतर माइलेज । 4,200 3 वर्ष
सिएट ग्रिप एक्स 3 140/70 आर 17 रियर ट्यूबलेस मज़बूत टायर बनावट । 6,723 6 वर्ष

 * उपरोक्त तालिका में दी गई कीमत केवल संदर्भ हेतु हैं और इनमें समयानुसार बदलाव हो सकते हैं ।

 

  • रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के लिए सबसे अच्छे टायर :-

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के लिए कई ब्रांड के टायर उपलब्ध हैं, इसलिए सही टायर चुनना मुश्किल हो सकता है। नीचे ग्राहकों के रिव्यू के आधार पर रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के लिए सबसे अच्छे टायर ब्रांड दिए गए हैं।

  • राइज़ ट्रेल आर 50-1 – 100/90 आर 19 – ट्यूबलेस – फ्रंट टायर ।
  • राल्को स्पीड ब्लास्टर – 100/90 आर 19 – ट्यूबलेस – फ्रंट टायर ।
  • अपोलो ट्रैम्पलर एस टी – 140/70 आर 17 – ट्यूबलेस – रियर टायर
  • मिशेलिन सिटी एक्स्ट्रा – 140/70 आर 17 – ट्यूबलेस – रियर टायर

 

ये टायर ब्रांड रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के लिए सबसे अच्छे साबित हुए हैं, क्योंकि ये हर तरह से बाइक के लिए सही हैं। आप रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 के लिए एक ही ब्रांड के टायर लगवा सकते हैं या अलग-अलग ब्रांड के टायर  (tyre) का कॉम्बिनेशन भी आज़मा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *