| +91-8088-090-090
(Mon - Sat | 10 AM - 7 PM)
Ad

एक्टिवा के लिए सबसे अच्छे टायर – होंडा एक्टिवा टायर का साइज़, कीमत और बहुत कुछ अन्य जानकारी :

Honda Activa Tyre Guide: 90/90-12, 90/100-10 Size, Price & Best Brands

भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटरों में से एक, होंडा एक्टिवा के लिए सबसे उत्तम सिफारिश किए गए टायर्स (tyres) देखें, उनकी कीमत, विशेषताए और उनके अनुकूल टायर का साइज़ भी जानें ।

होंडा एक्टिवा टायर – एक ओवरव्यू :-

भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटर, होंडा एक्टिवा-6जी, में दो अलग-अलग साइज़ के टायर हैं। आगे (फ्रन्ट) टायर 90/90-12 54J और पीछे (रियर) 90/100-10 53J है। स्कूटर के पुराने मॉडलस में भी लगभग ऐसे ही टायर साइज़ थे। होंडा एक्टिवा में फ्रन्ट और रियर दोनों तरफ़ 90/100-10 टायर होते हैं। होंडा एक्टिवा -125 में फ्रन्ट टायर 90/90-12 53J और रियर टायर 90/100-10 53J होता है। होंडा एक्टिवा-i, एक्टिवा- 3 जी, एक्टिवा- 4 जी और एक्टिवा- 5 जी, सभी में फ्रन्ट और रियर दोनों तरफ़ 90/100-10 53J टायर होते हैं।

होंडा एक्टिवा टायर के उपलब्ध साइज़ :-

नीचे लिस्ट दी गई है जो आपको यह समझने में मदद करेगी कि आपके होंडा एक्टिवा वेरिएंट में कौन सा टायर साइज़ (tyre size) फिट होगा:

होंडा एक्टिवा वेरिएंट फ्रन्ट रियर टायर  प्रकार
होंडा एक्टिवा 90/100-10 90/100-10 ट्यूबलेस
होंडा एक्टिवा – i 90/100-10 53J 90/100-10 53J ट्यूबलेस
होंडा एक्टिवा 125 90/90-12 54J 90/100-10 53J ट्यूबलेस
होंडा एक्टिवा 3G 90/100-10 53J 90/100-10 53J ट्यूबलेस
होंडा एक्टिवा 4G 90/100-10 53J 90/100-10 53J ट्यूबलेस
होंडा एक्टिवा 5G 90/100-10 53J 90/100-10 53J ट्यूबलेस
होंडा एक्टिवा 6G 90/90-12 54J 90/100-10 53J ट्यूबलेस

होंडा एक्टिवा मॉडल्स के लिए उपलब्ध टॉप टायर ब्रांड्स, कीमत और खास फीचर्स के साथ होंडा एक्टिवा के हर मॉडल के लिए टॉप टायरों की लिस्ट दी गई है :

होंडा एक्टिवा के लिए सबसे अच्छे टायर

टायर ब्रांड टायर मॉडल टायर साइज़ टायर की कीमत प्रमुख विशेषताऐं
मिशेलिन सिटी एक्स्ट्रा 90/100-10 1,550 सूखी सतह पर अच्छी पकड़।
सीएट मिलाज़ 90/100-10 1,550 चौड़े लग्स (lugs) की वजह से गीली सतह पर अच्छी पकड़।
सीएट ज़ूम डी 90/100-10 1,520 अधिक गति क्षमता।
यूरोग्रिप कोंटा 350M 90/100-10 1,580 गीली और सूखी सड़कों पर बेहतर पकड़।
यूरोग्रिप ड्यूरो प्रो 90/100-10 1,381 उबड़-खाबड़ सड़कों पर टिकाऊ।

होंडा एक्टिवा-i के लिए सबसे अच्छे टायर

टायर ब्रांड टायर मॉडल टायर साइज़ टायर की कीमत प्रमुख विशेषताऐं
मिशेलिन सिटी प्रो 90/100-10 53J 1,550 सूखी सतह पर अच्छी पकड़।
सीएट मिलाज़ 90/100-10 53J 1,550 चौड़े लग्स (lugs) की वजह से गीली सतह पर अच्छी पकड़।
सीएट ज़ूम डी 90/100-10 53J 1,520 अधिक गति क्षमता।
यूरोग्रिप कोंटा 350एम 90/100-10 53J 1,580 गीली और सूखी सड़कों पर बेहतर पकड़।
यूरोग्रिप ड्यूरो प्रो 90/100-10 53J 1,381 उबड़-खाबड़ सड़कों पर टिकाऊ।

होंडा एक्टिवा-125 के लिए सबसे अच्छे टायरफ्रन्ट टायर

टायर ब्रांड टायर मॉडल टायर साइज़ टायर की कीमत प्रमुख विशेषताऐं
जेके ब्लेज़ BA21 90/90-12 54J 1,150 उबड़-खाबड़ सड़कों पर टिकाऊ।
यूरोग्रिप ओलिविया 90/90-12 54J 1,665 गीली और सूखी सड़कों पर बेहतर पकड़।
अपोलो एक्टिज़िप एस2 डी 90/90-12 54J 1,031 सूखी सतह पर बेहतरीन पकड़।
सीएट मिलाज़ 90/90-12 54J 1,282 चौड़े लग्स (lugs) की वजह से गीली सतह पर अच्छी पकड़।
एमआरएफ जैपर एफजी 90/90-12 54J 1,500 सभी सतहों पर उत्कृष्ट पकड़।

होंडा एक्टिवा125 के लिए सबसे अच्छे रियर टायर

टायर ब्रांड टायर मॉडल टायर साइज़ टायर की कीमत प्रमुख विशेषताऐं
मिशेलिन सिटी एक्स्ट्रा 90/100-10 53J 1,550 सूखी सतह पर अच्छी पकड़।
सीएट मिलाज़ 90/100-10 53J 1,550 चौड़े लग्स (lugs) की वजह से गीली सतह पर अच्छी पकड़।
सीएट ज़ूम डी 90/100-10 53J 1,520 अधिक गति क्षमता।
यूरोग्रिप कोंटा 350एम 90/100-10 53J 1,580 गीली और सूखी सड़कों पर बेहतर पकड़।
यूरोग्रिप ड्यूरो प्रो 90/100-10 53J 1,381 उबड़-खाबड़ सड़कों पर टिकाऊ।

होंडा एक्टिवा3जी, होंडा एक्टिवा4जी, होंडा एक्टिवा5जी  के लिए सबसे अच्छे टायर

टायर ब्रांड टायर मॉडल टायर साइज़ टायर की कीमत प्रमुख विशेषताऐं
मिशेलिन सिटी एक्स्ट्रा 90/100-10 1,550 सूखी सतह पर अच्छी पकड़।
सीएट मिलाज़ 90/100-10 1,550 चौड़े लग्स (lugs) की वजह से गीली सतह पर अच्छी पकड़।
सीएट ज़ूम डी 90/100-10 1,520 अधिक गति क्षमता।
यूरोग्रिप कोंटा 350एम 90/100-10 1,580 गीली और सूखी सड़कों पर बेहतर पकड़।
यूरोग्रिप ड्यूरो प्रो 90/100-10 1,381 उबड़-खाबड़ सड़कों पर टिकाऊ।

होंडा एक्टिवा6जी के लिए सबसे अच्छे टायरफ्रन्ट टायर

टायर ब्रांड टायर मॉडल टायर साइज़ टायर की कीमत प्रमुख विशेषताऐं
जेके ब्लेज़ BA21 90/90-12 54J 1,150 उबड़-खाबड़ सड़कों पर टिकाऊ
यूरोग्रिप ओलिविया 90/90-12 54J 1,665 बेहतर गीला और सूखा ट्रैक्शन
अपोलो एक्टिज़िप एस2 डी 90/90-12 54J 1,031 उत्कृष्ट दिशात्मक स्थिरता
सीएट मिलाज़ 90/90-12 54J 1,282 चौड़े लग्स (lugs) की वजह से गीली सतह पर अच्छी पकड़।
एमआरएफ जैपर एफजी 90/90-12 54J 1,500 उत्कृष्ट कर्षण

होंडा एक्टिवा6जी के लिए सबसे अच्छे रियर टायर

टायर ब्रांड टायर मॉडल टायर साइज़ टायर की कीमत प्रमुख विशेषताऐं
मिशेलिन सिटी एक्स्ट्रा 90/100-10 53J 1,550 सूखी सतह पर अच्छी पकड़।
सीएट मिलाज़ 90/100-10 53J 1,550 चौड़े लग्स (lugs) की वजह से गीली सतह पर अच्छी पकड़।
सीएट ज़ूम डी 90/100-10 53J 1,520 अधिक गति क्षमता।
यूरोग्रिप कोंटा 350एम 90/100-10 53J 1,580 गीली और सूखी सड़कों पर बेहतर पकड़।
यूरोग्रिप ड्यूरो प्रो 90/100-10 53J 1,381 उबड़-खाबड़ सड़कों पर टिकाऊ।

होंडा एक्टिवा स्कूटर से शुरू हुई एक्टिवा रेंज में आज एक्टिवा 6जी के रूप में उभयलिंगी (यूनिसेक्स) स्कूटर है, जो अपनी छठी जेनरेशन का है। एक ज़्यादा दमदार और आकर्षक एक्टिवा -125 महिला ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है । होंडा एक्टिवा का मुकाबला हीरो मेस्ट्रो एज, हीरो प्लेज़र, यामाहा फैसिनो, टीवीएस जुपिटर और महिंद्रा गस्टो 100 / गस्टो 125 जैसे स्कूटर्स से है ।

होंडा एक्टिवा 6G को जनवरी 2020 में पेश किया गया था और यह BS6 के अनुकूल है। नए 6जी में, नियंत्रण पैनल (साइड पैनल) में दो के बजाय एक सिंगल एयर इनटेक है । हेडलैंप वहीं है लेकिन इसमें LED लाइट है, केवल डीलक्स वेरिएंट में। 5G में, LED हेडलैंप सभी वेरिएंट में दिया गया है। नए होंडा एक्टिवा 6G में बदलाव हुए हैं, एक्टिवा 110 का प्लेटफॉर्म एक्टिवा 125 जैसा है, जिसका मतलब है कि यह मौजूदा मॉडेल से 72mm ज़्यादा लंबा है। इसी तरह, व्हीलबेस को 22mm और ग्राउंड क्लीयरेंस को 18mm ज्यादा बढ़ाया गया है। इसमे सीट की ऊंचाई बढ़ाए बिना किया गया है। आरामदायक बैठने के लिए (घुटनों को जगह देने के लिए) फ्लोर को 25mm बढ़ाया गया है। उत्पादकों ने फ्रन्ट व्हील को 12-इंच का बनाया है जो पहले 10 इंच का था ।

होंडा एक्टिवा-6जी में 109.51cc का एक सिंगल-सिलेंडर इंजन है। स्कूटर को हल्का करने और ईंधन दक्षता (एफिशियंसी) को 10% बेहतर बनाने के लिए इसमें फ्यूल इंजेक्शन है और एन्हांस्ड स्मार्ट पावर टेक्नॉलजी जोड़ी है । इस वजह से स्कूटर का वजन 107 किलोग्राम है। नया स्कूटर 8000 RPM पर 7.68 BHP और 5259 RPM पर 8.79mm का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। इसका मतलब है कि, यह आसानी से 69 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है और बिना किसी परेशानी के 80 किमी/घंटा तक जा सकता है।

होंडा एक्टिवा की कीमत :-

विश्वानीय और परखा हुआ सिटी स्कूटर, एक्टिवा की कीमत कोई भी नए वेरिएंट्स के साथ अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से पसंद कर सकता है । सबसे कम कीमत से शुरू करें तो,  होंडा एक्टिवा i की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 52,276 रुपये है। होंडा एक्टिवा 125 (BS4) के बेसिक मॉडल की दिल्ली में, एक्स-शोरूम कीमत 67,490 रुपये है। होंडा एक्टिवा 5G की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 55,934 रुपये है। नवीनतम मॉडल होंडा एक्टिवा 6G है, जिसके बेसिक मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 63,912 रुपये है।

निष्कर्ष:

होंडा ने भले ही एक्टिवा के कुछ वेरिएंट का प्रोडक्शन बंद कर दिया हो, लेकिन वे अभी भी भारतीय सड़कों पर राज कर रहे हैं। जब 2-व्हीलर शहर के भारी ट्रैफिक में फिसलता है, तो टायर (tyre) ही स्कूटर को ज़मीन पर रखता है। टायर निश्चित रूप से राइडर को ट्रैफिक में तेज़ी से निकलने के लिए काफी कॉन्फिडेंस देता है। यह बहुत ज़रूरी है कि टायर अच्छी क्वालिटी के हों। होंडा एक्टिवा के लिए ऊपर बताए गए टायर भरोसेमंद, सस्ते हैं और जब आप कोई नया टायर ढूंढ रहे हों तो आपको इन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए।

Q1. होंडा एक्टिवा स्कूटर के लिए किस तरह का टायर सबसे अच्छा है?
जवाब: होंडा एक्टिवा स्कूटर के लिए सबसे अच्छा टायर ट्यूबलेस टायर है। इस तरह के टायर बेहतर ग्रिप और हैंडलिंग देते हैं, और पंक्चर होने से भी बचाते हैं।

Q2. क्या आगे और पीछे दोनों टायर एक ही समय पर बदलना ज़रूरी है?
जवाब: सबसे अच्छी परफॉर्मेंस और बैलेंस के लिए आगे और पीछे दोनों टायर एक ही समय पर बदलने की सलाह दी जाती है।

Q3. अपनी Honda Activa के लिए सबसे अच्छे टायर चुनते समय मुझे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: अपनी Honda Activa के लिए सबसे अच्छा टायर चुनते समय , आपको ड्यूरेबिलिटी, ग्रिप, हैंडलिंग और कीमत जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए।

Q4. क्या मैं अपने स्कूटर के साथ आए टायर के अलावा किसी दूसरे ब्रांड का टायर इस्तेमाल कर सकता हूँ?
जवाब: हाँ, आप अपने स्कूटर के साथ आए टायर के अलावा किसी दूसरे ब्रांड का टायर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Q5. होंडा एक्टिवा स्कूटर के लिए रिकमेंडेड टायर प्रेशर क्या है?
A: होंडा एक्टिवा स्कूटर के लिए रिकमेंडेड टायर प्रेशर आमतौर पर लगभग 30 PSI होता है।

Q6. मुझे अपने स्कूटर के टायर कितनी बार बदलने चाहिए?

जवाब: टायर कितनी बार बदलने हैं, यह इस्तेमाल, सड़क की हालत और मौसम जैसी कई बातों पर निर्भर करता है। औसतन, एक टायर लगभग 10,000 से 12,000 किलोमीटर चलना चाहिए। हालांकि, यह हमेशा एक अच्छा विचार है कि आप अपने टायरों की रेगुलर जांच करें कि कहीं उनमें टूट-फूट के कोई निशान तो नहीं हैं और ज़रूरत के हिसाब से उन्हें बदल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *