टायर बदलने के संकेत – जानें कि टायर कब बदलना है ।
एक टायर कितने समय तक चलता है ? इसका जवाब देना आसान नहीं है क्योंकि कार टायर (Car Tyre) की उम्र कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे टायर का डिजाइन, ड्राइविंग का तरीका, सड़क, मौसम की परिस्थिति और टायर की देखबाल का स्तर । भारतीय अवस्था में टायर को 5 से 6 साल के उपयोग के बाद बदलने की सलाह दी जाती है, भले ही गाड़ी कितनी ही किलोमीटर चली हो । सही व्हील बैलेंसिंग, व्हील अलाइनमेंट और सही समय पर टायर रोटेशन करने से टायर कि उम्र बढाई जा सकती है । लेकिन एक समय के बाद टायर बदलने की स्थिति आ जाती है ।
नीचे 5 संकेत दिए गए हैं, जिनसे पता चलता है कि कार के टायर बदलने का समय आ गया है ।
- टायर के ट्रेड गहराई की समय-समय पर जांच करें –
कार टायर कि ट्रेड गहराई जाँचना बहुत ही आसान है । सभी टायर ब्रांडस (tyre brands)मे ट्रेड वीयर इंडिकैटर होता है । अगर यह नहीं मिलता है तब आप 1 रुपये के सिक्के से भी इसकी जांच कर सकते हैं । सिक्के को टायर की ट्रेड में डालें और देखें कि गहराई कम है या नहीं । यदि गहराई कम है, तो तुरंत नए टायर लगवाइए, क्योंकि कम ट्रेड गहराई वाहन की हैंडलिंग पर असर डाल सकती है ।
- व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग –
अगर व्हील अलाइनमेंट और व्हील बैलेंसिंग सही है, फिर भी कार सीधी लाइन में नहीं चल रही है, तो टायर बदलने (tyre change) का संकेत हो सकता है। जबकि यह समस्या एक्सल की भी हो सकती है। इसलिए अपने भरोसेमंद मैकनिक या ऑथराइज़्ड वर्क्शाप से जांच करवाएं ।
- टायर की ग्रिप –
टायर कि ग्रिप कई चीजों पर निर्भर करती है – ट्रेड पैटर्न, रबर कम्पाउन्ड, स्टेयरिंग लिंक और टायर प्रेशर। अगर ये सब ठीक हैं, लेकिन इंडिकेटर टायर बदलने का संकेत दे रहा है, तो टायर बदलना ही पड़ेगा ।
- बार – बार टायर पंचर होना –
पुराने टायर की ट्रेड पतली हो जाती है, जिससे कील, तार कांच के टुकड़े जैसी चीज़ें टायर में आसानी से धँस जाती है । यदि टायर बार – बार पंचर हो रहा है, तो इसका मतलब है कि टायर बदलने का सही समय आ गया है ।
- किलोमीटर की जांच करें –
अगर आपकी गाड़ी रोज लंबी दूरी तय करती है, तो किलोमीटर के हिसाब से भी टायर बदलने का अंदाजा लगाया जा सकता है । सही देखभाल के साथ शहर की सामान्य परिस्थितियों में टायर लगभग 40,000-50,000 कि.मी. तक चलते हैं ।
Customer Care: